अयोध्या दर्शन के लिए प्रमुख स्थान, कैसे आयें, कहाँ रुकें, सम्पूर्ण गाइड

श्री अयोध्या नाम से प्रसिद्ध प्रभु श्री राम की नगरी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित है। और यहाँ तक पहुचना अब काफी आसान हो गया है क्योंकि यहाँ बस स्टैंड है रेलवे स्टेशन है एअरपोर्ट है और टैक्सी सुविधा भी आसानी से मिल जाती है। 

आप यहाँ तक कैसे पहुचेंगे ?

दोस्तों यहाँ आने का सबसे अच्छा एवं सस्ता तरीका है ट्रेन का यहाँ तो दो Well Connected रेलवे स्टेशन हैं।

 पहला है अयोध्या जंक्शन और दूसरा है अयोध्या कैंट, जो की हर प्रमुख स्टेशन से यहाँ तक की डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएगी। 

अयोध्या जंक्शन से राम जन्म भूमि की दूरी लगभग 1 किमी है।  जिसे आप इ-रिक्सा के माध्यम से लगभग 10-20 रूपये किराया देकर आराम से पहुँच जायेंगे।

और दूर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से राम जन्म भूमि की दूरी लगभग 9-10 किमी जो की इ-रिक्सा से 40-50 रुपया किराया देकर आराम से पहुच जायेंगे।

आप बस द्वारा या अपने साधन से आना चाहते हैं तो लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर लखनऊ से 140 किमी गोरखपुर की तरफ आने पर तथा गोरखपुर से 120 किमी लखनऊ की तरफ जाने पर स्थित है।

यदि आप फ्लाइट से आना चाहते हैं तो यह का नजदीकी एअरपोर्ट है महर्षि वाल्मीकि अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहाँ से टैक्सी के माध्यम से आसानी से जायेंगे।

दोस्तों यहाँ मैंने आपको सभी माध्यमो को बताया है इसमें से जो तरीका आपको सही लगे वैसे ही आ सकते हैं। 

राम नगरी अयोध्या में कहाँ पर रुकें कितने बजट में?

आइये जानते हैं अयोध्या में रुकने की सबसे अच्छी जगह कहाँ पर रहेगी और कितना खर्च आने वाला है। 

यदि आप एक दिन की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आपको रुकने की सबसे अच्छी जगह रेलवे स्टेशन के पास बहुत सारे होटल एवं धर्मशाला मिल जायेगा।

जैसे की बिरला धर्मशाला, श्री राम अतिथि निवास, गुजराती धर्मशाला, श्री बालाजी धर्मशाला और बहुत सारे होटल मिल जायेंगे।

अगर यहाँ रुकते हैं तो अयोध्या घूमने में बहुत आसानी होने वाली है क्योंकी था से हनुमानगढ़ी 1 किमी और राम जन्म भूमि 2 किमी की दूरी पर स्थित है और बाकि मंदिर भी नजदीक है।

तो यदि आप धर्मशाला में रुकना चाहते हैं तो 400 RS से 600 RS तक आपको धर्मशाला में रूम मिल जायेगा और अगर आपको होटल लेना है तो 900 RS से 2000 RS तक आपको होटल में रूम मिल जायेंगे।  तो अपने बजट के हिसाब से आप रह सकते हैं। 

श्री अयोध्या में घूमने के प्रमुख स्थान

पावन धाम अयोध्या अपनी सनातन धर्मी संस्कृति सभ्यता आस्था श्रद्धा सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है।  श्री राम भगवान की जन्म भूमि में घूमने के प्रमुख स्थान निम्न हैं।

सरयू नदी के किनारे बसा ये शहर हिन्दू धर्म के लोगों के लिए पवित्र स्थान है क्योंकि यहाँ भगवान श्री राम का जन्म हुआ था।

इसीलिए यहाँ भगवान श्री राम व उनसे सम्बंधित कई प्राचीन स्थान मौजूद हैं। 

इसके अलावा अयोध्या शहर काफी चर्चा में भी रहता है।

क्योंकि यहाँ स्थित राम मदिर को लेकर कई बार विवाद हुए हैं। 

तो चलिए फिर जानते हैं अयोध्या में घूमने के प्रमुख स्थान:-

सरयू नदी

दर्शन करने से पहले भक्त सरयू नदी में आकर दुबकी लगाते हैं।

क्योंकि ऐसा माना जाता है की इसमें डूबकी लगाने से सभी पापों और दुःख परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है और यहाँ स्नान करने के लिए बहुत सारे घाट बने हैं जिसमे बात करें प्रमुख घाटों की तो लक्ष्मण घाट, नया घाट, जानकी घाट गुप्तार घाट राम घाट इत्यादि और नया घाट से सटे राम की पैडी आपको मिल जाएगी वहां भी जाकर घूम सकते हैं। 

इसे भी पढ़े:- पतितपावनी सरयू नदी का पौराणिक महत्त्व – ABOUT SARYU RIVER

नागेश्वर नाथ मंदिर

सरयू नदी से जैसे ही आगे बढ़ेंगे राम पैडी के पास आपको नागेश्वर नाथ मंदिर मिलेगा।

पौराणिक कथा में माना जाता है की इस मंदिर को भगवान श्री राम के पुत्र कुश द्वारा बनवाया गया था।

और मंदिर की संरचना अर्ध दिव्या नागों भगवान शिव की पूजा करते हुए दिखाया गया है। 

लता मंगेशकर चौक

ये नया घाट चौराहा जो अब लता मंगेशकर चौक हो गया है इसे वीणा चौक भी कहते हैं।

एक विशालकाय वीणा चौराहे के बीचोबीच लगा हुआ है।

अपने यादों के लिए प्यारी प्यारी फोटो क्लिक कर सकते हैं। 

यह लता मंगेशकर जी की स्मृति में बना है यहाँ हमेशा उन्ही के भजन बजते रहते हैं। 

हनुमान गढ़ी मंदिर

हनुमान गढ़ी मंदिर हनुमान जी को समर्पित अयोध्या का सबसे प्रमुख मंदिर है इस मंदिर का अपना अलग ही धार्मिक महत्व है।

दर्शन के लिए 76 सीढ़ियों से होकर जाना होता है।  और कहते हैं की भगवान श्री राम के दर्शन करने के पहले यह दर्शन करके जाना चाहिए।

ये मंदिर ऊचाई पर है यहाँ से आसपास के सुंदर नज़ारे दिखाई देते हैं। 

कहते हैं सच्चे दिल से मांगने पर यहाँ पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

श्री राम जन्म भूमि मंदिर

यहाँ अयोध्या रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किमी दूरि पर स्थित अयोध्या का सबसे पवित्र स्थान है|

ये वही स्थान है जहाँ प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था।

बताया जाता है पहले यहाँ पर भव्य मंदिर था लेकिन बाद में मुग़ल बादशाहों ने इसे तोड़ दिया था। 

काफी समय तक प्रभु रामलला एक टेंट में विराजमान थे लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिर यह भव्य मंदिर तैयार हो गया|

इस जगह काफी सिक्यूरिटी रहती है 3-4 सिक्यूरिटी चेकिंग के बाद प्रभु के दर्शन मिल जाते हैं । 

यह आने वाले ज्यादा श्रद्धालु राम जन्म भूमि दर्शन के लिए ही आते हैं। 

इसे भी देखें:- अयोध्या का धार्मिक महात्म्य – RELIGIOUS SIGNIFICANCE OF AYODHYA

दशरथ महल मंदिर

महराज दशरथ के पुत्र श्रीराम थे ये महाराज दशरथ जी का निवास स्थान है जहाँ राम का बचपन गुजरा था।

यहाँ की टाइमिंग की बात की जाए दोपहर 12 बजे से साम के 4:30 बजे तक मंदिर बंद रहता है। 

कनक भवन मंदिर

कनक भवन मंदिर अयोध्या का एक प्रमुख स्थान है|

मान्यता है की माता कैकई ने श्री राम के विवाह के बाद सीता जी को भेंट दिया था।

बाद में इसका पुनर्निर्माण यहाँ के राजा विक्रमादित्य ने किया था।

  ये अयोध्या के सभी आकर्षक स्थलों में से एक है।  इस भवन की वास्तु कल सभी को आकर्षित करती है। 

मणि पर्वत

रामायण में वर्णित है जब लक्ष्मण जी मूर्छित थे तब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने आये थे।

उस समय पर्वत का कुछ हिस्सा यहाँ पर भी गिर गया था। 

इस हिस्से को ही मणि पर्वत के नाम से जानते हैं। 

लोग यहाँ पर दर्शन के लिए आते हैं और यहाँ से अयोध्या के बहुत सुंदर नज़ारे भी दिखाई देते हैं। 

निष्कर्ष

दोस्तों यह लेख लिखने से पहले मै कई बार अयोध्या दर्शन जाकर सारे मुद्दों पर पूर्णतः रिसर्च करके फिर आपलोगों तक प्रस्तुत कर रहा हूँ। 

जिससे लोगों को यहाँ आने में और दर्शन करने में आसानी हो।

तो कैसा लगा दोस्तों ये जानकारी आपको हमे कमेंट के माध्यम से जरूर सूचित करें।

अगर कुछ सुधार की जरूरत हो तो भी जरूर बताएं आपका सुझाव मेरे लिए सर्वोपरि है। 

और ये जानकारी ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Read More:- अयोध्या राम मंदिर का विवाद एवं इसका इतिहास – CONTROVERSY AND HISTORY OF AYODHYA RAM TEMPLE

Read Also:- भारतीय संस्कृति में तुलसी का महत्व – IMPORTANCE OF TULSI TREE IN INDIAN CULTURE

पढ़ें:- अयोध्या का धार्मिक महात्म्य – RELIGIOUS SIGNIFICANCE OF AYODHYA

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.