क्या है Epstein Files Scandal? जानिए विस्तार से क्यों अन्तर्राष्ट्रीय सियासत में मची खलबली?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एपस्टीन फ़ाइल्स “Epstein Files” को लेकर ज़बरदस्त बहस छिड़ी हुई है इससे जुड़ी बहुत वीडियो वायरल हो रही हैं।
तमाम सवाल मन में आ रहे हैं आइए देखते हैं क्या है पूरा मामला।
Jeffrey Epstein कौन था?
Jeffrey Epstein एक अमेरिकी फ़ाइनेंसर था।
जिसपर नाबालिगों के साथ यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे दुर्दांत अपराध के आरोप लगे हैं।
वर्ष 2019 में इसकी मौत अचानक जेल में हो गई , जिसको लेकर आज भी कई सवाल उठ रहे हैं।
Epstein Files क्या है?
Epstein Files से तात्पर्य उन कोर्ट के दस्तावेज़ों ईमेल रिकार्ड्स और क़ानूनी फाइलों से है।
जो Jeffrey Epstein से जुड़े मामलों की जाँच के दौरान सामने आए।
इस फ़ाइल में कई अन्तरराष्ट्रीय उद्योगपतियों एवं राजनेताओं के नाम सन्दर्भ में आए हैं।
इसका अर्थ यह नहीं कि वे इस अपराध में शामिल हों।
यह जेफरी एपस्टीन के खिलाफ एक फ़ाइल है। जिसको यू एस के न्याय विभाग ने जारी किया है
जिसमें 6 मिलियन पेज है। जिसमें बहुत फ़ोटो वीडियो है।
इसमें एक आदमी कामन है उसका नाम जेफरी एपस्टीन है जिसका शौक बच्चों के साथ यौन शोषण करना है।
किन-किन दिग्गज हस्तियों के नामों का है जिक्र?
दस्तावेजों में दुनिया के सबसे शक्तिशाली राजनेताओं, व्यापारिक दिग्गजों और हॉलीवुड सितारों के नाम या तस्वीरें सामने आई हैं।
हालांकि यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इन फाइलों में नाम होने का अर्थ यह नहीं है कि वे किसी अपराध में शामिल थे।
यह एक जांच का विषय है।
डोनल्ड ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल के साथ तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं।
बिल क्लिंटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति क्लिंटन कई तस्वीरों और ईमेल में नजर आए हैं, जिनमें से कुछ में वे घिसलेन मैक्सवेल के साथ हैं।
प्रिंस एंड्रयू: ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू को कई तस्वीरों और फ्लाइट लॉक्स में देखा गया है;
उन पर यौन शोषण के आरोप भी लगे थे जिन्हें उन्होंने नकारा है।
बिल गेट्स: अरबपति बिल गेट्स का नाम भी इन फाइलों में एपस्टीन के साथ संपर्कों के संदर्भ में सामने आया है।
मनोरंजन जगत: माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी, क्रिस टकर और डायना रॉस जैसे सितारों की तस्वीरें एपस्टीन के साथ फाइलों में मौजूद हैं।
अन्य दिग्गज: ब्रिटिश व्यवसायी रिचर्ड ब्रैनसन, स्टीव बैनन, दिवंगत भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग और मॉडल नाओमी कैंपबेल के नाम भी चर्चा में हैं।
नोट:- इन फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।
हाल ही में, न्याय विभाग की वेबसाइट से कुछ महत्वपूर्ण फाइलें (जैसे ट्रंप की तस्वीरें) रहस्यमयी ढंग से गायब हुई
और फिर वापस अपलोड की गईं, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।